factograf
HI

ज़ीब्रा

ज़ीब्रा

यह स्तनधारी-सम्बन्धित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते है।

ज़ीब्रा ( ZEE-brə) या ज़ेब्रा ( ZEB-rə) अफ़्रीका में घोड़े के कुल की कई जातियाँ हैं जो अपने शरीर में सफ़ेद और काली धारियों से पहचाने जाते हैं। इसकी धारियाँ अलग-अलग प्रकार की होती हैं और मनुष्य के अंगुलियों के निशान की तरह दो जानवरों की धारियाँ एक जैसी नहीं होती हैं। यह सामाजिक प्राणी होते हैं जो छोटे से लेकर बड़े झुण्डों में रहते हैं। अपने करीबी रिश्तेदारों घोड़े और गधे के विपरीत ज़ीब्रा को कभी पालतू नहीं बनाया जा सका।
ज़ीब्रा की तीन जातियाँ जीवित हैं — मैदानी ज़ीब्रा, ग्रॅवी का ज़ीब्रा और पहाड़ी ज़ीब्रा। मैदानी और पहाड़ी ज़ीब्रा हिप्पोटिग्रिस उपवंश के हैं लेकिन ग्रॅवी का ज़ीब्रा डॉलिकोहिप्पस उपवंश का है। ग्रॅवी का ज़ीब्रा गधे की तरह ज़्यादा दीखता है और उससे करीबी रूप से सम्बन्धित भी है, जबकि पहले दो घोड़े रूपी अधिक होते हैं। तीनों ऍक्वस प्रजाति के अंतर्गत आते हैं।

Read next

In 155 languages

हिन्दीAfrikaansአማርኛaragonésÆngliscالعربيةالدارجةمصرىasturianuazərbaycancaتۆرکجهбашҡортсаBasa BaliBikol Centralбеларуская (тарашкевіца)беларускаябългарскиবাংলাབོད་ཡིགbrezhonegcatalà閩東語 / Mìng-dĕ̤ng-ngṳ̄CebuanoᏣᎳᎩTsetsêhestâheseکوردیčeštinaчӑвашлаCymraegdanskDeutschZazakieʋegbeΕλληνικάEnglishEsperantoespañoleestieuskaraفارسیsuomiføroysktfrançaisNordfriiskGaeilgeGagauzGàidhliggalegoAvañe'ẽ客家語 / Hak-kâ-ngîעבריתhrvatskiKreyòl ayisyenmagyarհայերենԱրեւմտահայերէնinterlinguaBahasa IndonesiaIgboIdoíslenskaitaliano日本語JawaქართულიTyapKumoringқазақшаಕನ್ನಡ한국어کٲشُرkernowekкыргызчаLatinaLëtzebuergeschLingua Franca NovaLadinlingálaລາວlietuviųlatviešuмокшеньMalagasyмакедонскиമലയാളംмонголꯃꯤꯇꯩ ꯂꯣꯟमराठीBahasa MelayuMaltiမြန်မာဘာသာनेपालीनेपाल भाषाNederlandsnorsk nynorsknorskSesotho sa LeboaNupeDiné bizaadoccitanOromooଓଡ଼ିଆਪੰਜਾਬੀpolskiپنجابیportuguêsRuna Simiromânăрусскийрусиньскыйсаха тылаᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤScotsسنڌيsrpskohrvatski / српскохрватскиසිංහලSimple EnglishslovenčinaslovenščinaanarâškielâchiShonaSoomaaligashqipсрпски / srpskiSundasvenskaKiswahiliதமிழ்తెలుగుтоҷикӣไทยTagalogSetswanaTürkçeXitsongaтатарча / tatarçaTwiудмуртукраїнськаاردوoʻzbekcha / ўзбекчаvènetovepsän kel’Tiếng ViệtwalonWinarayWolof吴语isiXhosaייִדישYorùbá閩南語 / Bân-lâm-gí粵語中文isiZulu

Text from Wikipedia, CC BY-SA 4.0 · Source article