factograf
HI

स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय

नावारा

नावारा

Key facts

जनसंख्या6,78,338
क्षेत्रफल10,391km²
देशस्पेन
राजधानीपैम्प्लोना
स्थापना16 अगस्त 1841
प्रशासनिक क्षेत्रीय इकाई में स्थितस्पेन
नावारा
Nafarroa / Navarra
सूचना
राजधानी: पाम्प्लोना
क्षेत्रफल: १०,३९१ किमी²
जनसंख्या(२००७):
 • घनत्व:
६,२०,३३७
 ६०/किमी²
उपविभागों के नाम: नगरनिगम
उपविभागों की संख्या: २७२
मुख्य भाषा(एँ): बास्क, स्पेनी


नावारा (स्पेनी: Navarra; बास्क: Nafarroa) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। यह स्पेन व फ़्रान्स के बास्क समुदाय की पारम्परिक मातृभूमि का भाग है। इसके पड़ोस में स्थित बास्क प्रदेश स्वायत्त समुदाय में भी बास्क लोगों की बहुतायत है। नावारा की राजधानी पाम्प्लोना (Pamplona) है, जिसे बास्क भाषा में इरुन्या (Iruña) के नाम से बुलाया जाता है। पाम्प्लोना अपनी वार्षिक 'सांडों की दौड़' के लिये मशहूर है जो २०११ की हिन्दी फ़िल्म 'ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा' में दर्शाई गई थी।

उच्चारण

स्पेनी भाषा में 'ब' और 'व' दोनों को एक मिश्रित-ध्वनि से उच्चारित किया जाता है - ध्यान दें कि न यह 'ब' है और न ही यह 'व' है बल्कि इन दोनों के बीच का एक उच्चारण है। इसलिए कई नाम दो रूपों में मिलते हैं। मसलन इस स्वायत्त प्रदेश के 'नाबारा' और 'नावारा' दोनों ही नाम ठीक हैं।

Read next

In 118 languages

Text from Wikipedia, CC BY-SA 4.0 · Source article